राष्ट्र अपमान का परिमार्जन है अयोध्या का श्रीराम मंदिर : चम्पत राय
24-Dec-2023 10:19 PM 8460
अयोध्या, 24 दिसंबर (संवाददाता) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने ‘अयोध्या उत्सव’ के एक सत्र में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण विदेशी आक्रांताओं के हमले का परिमार्जन है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के आनंद की तुलना वह 15 अगस्त 1947 को मिलने वाले आनंद के क्षण से कर पा रहे हैं। श्री राय तीन दिवसीय ‘अयोध्या उत्सव’ के दूसरे दिन रविवार को एक पत्रिका की ओर से आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वर्ष 1962 की लड़ाई को याद करते हुए कहा कि भारतीय संसद लोक भावनाओं का आदर करने वाला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^