देश की हर चीज़ों पर विस्तार से बात करते हैं प्रधानमंत्री : त्रिपाठी
29-Oct-2023 06:21 PM 4016
देवरिया,29 अक्टूबर(संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के बाद कहा कि देश की हर चीजों पर विस्तार से बात करते हैं देश के प्रधानमंत्री। सांसद श्री त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात में आज प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पर युवाओं का सबसे बड़ा संगठन मेरा युवा भारत बनाया जाएगा। यह संगठन, भारत के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के विभिन्न आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देगा। यह विकसित भारत के निर्माण में भारत की युवा शक्ति को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एकजुट करने का एक अनोखा प्रयास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^