प्रधानमंत्री मोदी ने निभाया महिलाओं से किया वादा: भूपेंद्र सिंह चौधरी
29-Oct-2023 06:40 PM 2991
फर्रुखाबाद 29 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एमएलसी पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को कहा कि देश की आधी आबादी की मांग को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देकर महिलाओं के प्रति वायदा पूरा किया। श्री चौधरी आज फर्रुखाबाद शहर के थाना कादरी गेट समीप क्षेत्र के, ओ पी लान परिसर में भाजपा महिला मोर्चा के आवाहन पर आयोजित, नारी शक्ति बंधन महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में महिला आरक्षण पारित होने पर हमारे देश की बहनें अब विधानसभाओं एवं संसद में देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करेंगी। विधानसभाओं एवं ससद के सदनों में बहनों के सुझाव एवं राय को पूरी इंडिया मानेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^