देश को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से मुक्त कराने के लिए काम करना होगा: मान
27-Oct-2023 07:53 PM 1311
लुधियाना, 27 अक्टूबर (संवाददाता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में नये ब्लॉक अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के लिये एक बड़ा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब आप के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक, आप पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर, हरभजन सिंह ईटीओ, ब्रह्म शंकर जिम्पा, अमन अरोड़ा, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालचंद कटारूचक, डॉ. बलजीत कौर, हरजोत बैंस। इनके अलावा समारोह में आप के विधायक, चेयरमैन और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^