देश में विकास की एकमात्र गारंटी हैं मोदीः जयराम ठाकुर
17-Nov-2023 11:14 PM 8559
शिमला, 17 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि देश में सिर्फ़ एक ही गारंटी चल रही है। वह गारंटी हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की। बाक़ी गारंटी सिर्फ़ राजनैतिक दलों द्वारा देशवासियों को ठगने की कोशिश है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है की आज देश विकास ऐतिहासिक गति से आगे बढ़ रहा है और भ्रष्टाचार के साम्राज्य का अंत हुआ है। भ्रष्टाचारी आज जेल में हैं या जेल जाने की प्रक्रिया में हैं। बड़े-बड़े नेताओं के ख़िलाफ़ जांच चल रही है और लोग ज़मानत पर हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी तो हर रोज़ लाखों करोड़ के घोटालों की खबरें छपती थीं और आज लाखों करोड़ के प्रोजेक्ट के उद्घाटन की खबरें समाचार पत्रों में छपती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^