हिमाचल जल्द बनेगा हरित ऊर्जा सम्पन्न राज्यः सिंह
17-Nov-2023 11:12 PM 3541
शिमला, 17 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को यहां मरीना होटल में कंफेडेरशन ऑफ इंडियन इन्डस्ट्री (सीआईआई) द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश इक्नॉमिक सब्मिट में हिमाचल को हरित ऊर्जा से परिपूर्ण राज्य बनाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में गत दिनों आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने रिकॉर्ड समय में सड़क, पुल आदि को बनाने का कार्य पूरा किया है। उन्होंने बताया कि जिला शिमला के अंतर्गत ठियोग में वैली ब्रिज का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया गया, जिससे की ऊपरी शिमला के सेब बहुल क्षेत्र से सेब को समय पर मण्डी तक पहुंचाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^