दिल्ली शराब घोटाले का पंजाब पर होगा असर: जाखड़
17-Nov-2023 11:05 PM 8671
अमृतसर 17 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली आबकारी नीति पंजाब में भी लागू हो चुकी है, इसलिए दिल्ली शराब घोटाले का असर पंजाब पर भी पड़ेगा। उन्होने कहा कि इसकी चपेट में राज्य के भी एक-दो मंत्री आएंगे। श्री जाखड़ ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और सरकारी विभागों पर पूरी तरह से दिल्ली वालों का कब्जा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली आबकारी घोटाले से जहां मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है, अगर चोरी पकड़ी जाने से श्री केजरीवाल को भी काबू किया जा सकता है तो यह पंजाब के लिए भी फायदेमंद होगा। अभी तक पंजाब की सरकार दिल्ली से चल रही है और श्री मान अब तक सिर्फ नाम के ही मुख्यमंत्री हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^