देवनानी से बाल सम्बल के बच्चों ने की मुलाकात
03-May-2024 08:11 PM 8725
जयपुर, 03 मई (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शुक्रवार को यहां विधानसभा में बाल सम्बल के बच्चों ने मुलाकात की। इस दौरान श्री देवनानी ने बच्चों से नाम और उनकी पढाई के बारे में बात की। उन्होंने नन्हें-मुन्हें बच्चों को राजस्थान विधानसभा और राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का भ्रमण कराया। श्री देवनानी ने बच्चों को समझाया कि विधानसभा में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्री, विधायक की क्या भूमिका होती है। उन्होंने बच्चों से पूछा कि परिण्डा किस काम आता है। उन्होंने बच्चों से पशु-पक्षी में अन्तर, पक्षियों और पशुओं के नाम भी पूछे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^