देवेन्द्र मुनि की 94 वीं जयन्ती पर 1008 जोड़ों द्वारा अनुष्ठान
30-Oct-2024 11:40 PM 1994
उदयपुर 30 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के उदयपुर में श्रमण संघीय तृतीय पट्ठधर आचार्य देवेंद्र मुनि की 94वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को 1008 सजोड़ें का महामंगलकारी घंटाकर्ण महावीर अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुये महासती संयमलताश्री ने कहा कि संघ रूप रथ के कुशल महासारथी आचार्य श्री देवेन्द्र मुनि इस युग के अत्यंत प्रभावक महान संत थे। उदयपुर के बरडिया परिवार में जिनका जन्म हुआ। नौ साल की अल्पायु में गुरुदेव श्री पुष्कर मुनिजी के आप शिष्य बने। आप साहित्यकार, प्रवचनकार,सदाचार, प्रज्ञा पुरुष थे। 400 से अधिक पुस्तकों का लेखन संपादन किया। आचार्य श्री श्रमण संघ के चिंतामणि, पारसमणी, कामधेनू, कल्पवृक्ष थे। एक दिव्य सूर्य मेवाड़ की धारा पर उदित हुआ और महाराष्ट्र में जाकर अस्त हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^