रामलला के भव्य मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली दीपावली का विशेष महत्व-भजनलाल
30-Oct-2024 11:41 PM 3006
जयपुर, 30 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोशनी के पर्व दीपावली को उत्साह और उमंग का त्योहार बताते हुए कहा है कि इस बार की दीपावली का विशेष महत्व है क्योंकि अयोध्या धाम में 500 वर्षों के बाद गत 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई और प्रभु रामलला के दिव्य एवं भव्य मंदिर में विराजने के बाद यह पहली दीपावली है। श्री शर्मा बुधवार को जयपुर के छोटी चौपड़ पर चांदपोल बाजार व्यापार मण्डल की ओर से आयोजित सामूहिक लक्ष्मी पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान की समृद्धि से ही प्रदेश की समृद्धि होती है। यह प्रसन्नता का विषय है कि इस बार प्रदेश में भरपूर बारिश हुई है, जिससे सभी बांध भरे हुए हैं और अच्छी पैदावार से प्रदेश के गांव, गरीब और किसान खुशहाल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^