धामी से एयर मार्शल कपूर ने की शिष्टाचार भेंट
14-Jul-2023 08:47 PM 4342
देहरादून 14 जुलाई (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में एयर मार्शल रवि गोपाल कृष्णा कपूर, एयर ऑफिसर कमांडिंग -इन -चीफ, मध्य वायु कमान ने शिष्टाचार भेंट की। श्री पुष्कर सिंह धामी से एयर मार्शल रवि गोपाल कृष्णा कपूर ने चर्चा के दौरान कहा कि नए पुलों की भार क्षमता को कम से कम 24 टन तक प्रस्तावित किया जाना जरूरी है। इससे भारतीय वायुसेना तथा थल सेना के भारी वाहनों के आवाजाही आसानी से हो सकेगी। उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य में नए पुलों के निर्माण एवं अपग्रेडेशन में भार क्षमता 24 टन तक रखी जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^