धनखड़ ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
06-Sep-2023 07:16 PM 4830
नयी दिल्ली 06 सितंबर (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि श्री धनखड़ ने देशवासियों को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी है। श्री धनखड़ ने कहा,“जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण प्रेम और भक्ति के प्रतीक हैं। उनके जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। उनकी कालातीत शिक्षाएं अधर्म पर धर्म की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती हैं। गीता में उनके द्वारा प्रतिपादित ज्ञान मार्ग सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा और कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। श्री धनखड़ ने कहा,“आइए हम अपने आचरण में श्री कृष्ण के निष्काम कर्म के संदेश को अपनाते हुए अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प करें। यह जन्माष्टमी हमारे जीवन में शांति, आनंद और सद्भाव लेकर आए, यही मंगल कामना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^