प्रो़ पांडेय दिल्ली विश्वविद्यालय के हिमालय अध्ययन केन्द्र के निदेशक नियुक्त
06-Sep-2023 07:08 PM 4356
नयी दिल्ली 06 सितम्बर (संवाददाता) प्रो. विंध्यवासिनी पांडेय को दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिमालय अध्ययन केंद्र का निदेशक नियुक्त किया गया है। यह संस्था हिमालय क्षेत्र से संबंधित अध्ययन और अनुसंधान कार्य से जुड़ी है। प्रो़ पांडेय अभी दिल्ली विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। हिमालय केन्द्र हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, भूटान, नेपाल, तिब्बत, और अन्य हिमालयी राज्यों के पर्वतीय क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करता है। इस केंद्र का उद्देश्य हिमालय के इतिहास, भूगोल, समाज, अर्थव्यवस्था, राजनीति, संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान, जैव संसाधन, पर्यावरण, सतत विकास और संबंधित क्षेत्रों में अध्ययन तथा संबंधित अनुसंधान करना है। इसके अलावा यह केंद्र हिमालय क्षेत्र के लिए एक समृद्धि स्रोत के रूप में कार्य करता है और छात्रों तथा शोधकर्ताओं को अध्ययन और अनुसंधान के लिए नए अवसर उपलब्ध करता है। प्रो़ पांडेय ने आरम्भिक शिक्षा बनारस से ग्रहण करने के बाद उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्जित की। उनके मार्गदर्शन में अभी तक 10 से अधिक छात्रों ने पीएचडी की है। उन्होंने 10 से अधिक पुस्तकों का लेखन भी किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^