धर्म के आधार पर देश विभाजित करवाने वाले धर्म की बातें कर रहे है: दाधीच
19-Jul-2024 11:13 PM 6463
जयपुर, 19 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोशल मीडिया पर जारी बयान पर पलटवार करते हुये कहा कि जिस कांग्रेस ने देश का विभाजन ही धर्म के नाम पर किया था, उस पार्टी के नेता धर्म और अधर्म की बातें कर रहे हैं। श्री दाधीच ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि ऐसे लगता है कि कांग्रेस का नेतृत्व 99 के फेर में उलझा हुआ है और नित नयी बयानबाजी करके समाचारों में बने रहने की अपनी चाह को तुष्ट कर रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछा कि जयपुर की एक रोड रेज की घटना में समुदाय विशेष को 50 लाख रुपये किस आधार पर दिये थे और उन्हीं के शासन में कन्हैया लाल की हत्या होने पर वह चुप कैसे रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^