धुले दुर्घटनाः शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की
05-Jul-2023 09:06 AM 2783
मुंबई, 04 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को धुले जिले के पलासनेर में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर हुई दुखद दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। श्री शिंदे ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री को जैसे ही इस दुर्घटना की जानकारी मिली, उन्होंने धुले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया और घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने घायल व्यक्तियों को तत्काल सहायता और चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^