दिग्गज अमेरिकी गायक बेनेट का निधन
21-Jul-2023 10:32 PM 6527
न्यूयॉर्क, 21 जुलाई (संवाददाता) अमेरिका में न्यूयॉर्क के दिग्गज पॉप एवं जैज़ गायक टोनी बेनेट का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि उनकी प्रचारक सिल्विया वेनर ने की।उन्होंने कहा कि गायक का निधन उनके गृहनगर न्यूयॉर्क में हुआ। मृत्यु का कोई विशेष कारण नहीं था, लेकिन श्री बेनेट को 2016 में अल्जाइमर रोग का पता चला था।बेनेट को द वे यू लुक टुनाइट, बॉडी एंड सोल और (आई लेफ्ट माई हार्ट) इन सैन फ्रांसिस्को जैसे गानों के लिए जाना जाता था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने लेडी गागा से लेकर एरेथा फ्रैंकलिन और फ्रैंक सिनात्रा जैसे स्टार कलाकारों के साथ भी काम किया, जिन्होंने उन्हें ' सर्वश्रेष्ठ गायक' कहा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेनेट ने आठ दशकों के करियर के दौरान, लाखों गाने गये और 20 ग्रैमी पुरस्कार जीते, जिसमें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी शामिल है। गायक पॉल यंग ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा: 'आह, रिप टोनी बेनेट, वास्तव में महान लोगों में से एक। एक अविश्वसनीय गायक, उन्हें कई बार देखा।” संगीतकार नाइल रोजर्स ने कहा: 'टोनी बेनेट के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।' बेनेट नागरिक अधिकार आंदोलन के भी समर्थक थे। उन्होंने 1965 में सेल्मा से मोंटगोमरी मार्च में भाग लिया था और रंगभेद-युग के दक्षिण अफ्रीका में प्रदर्शन करने से भी इनकार कर दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^