दिल्ली-हरियाणा की सफलता बिहार में भी दोहरायेगा राजग, राजद में बेचैनी : सम्राट
13-Feb-2025 10:25 PM 7193
पटना, 13 फरवरी (संवाददाता) बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया कि दिल्ली-हरियाणा के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार विधानसभा चुनाव में इस सफलता को दोहरायेगा। श्री चौधरी ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की बढती लोकपप्रियता के बल पर भाजपा ने हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में जो शानदार सफलता पायी, उसका अनुकूल असर बिहार पर भी पड़ेगा। यही लालू प्रसाद की परेशानी का कारण है। उन्होंने कहा कि राजग के पक्ष में हवा के रुख से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में बेचैनी है और हताश राजद प्रमुख लालू प्रसाद अपने समर्थकों को बहलाने के लिए दिल्ली में विपक्ष की करारी हार से मुँह चुराने वाले बयान दे रहे हैं ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^