मान ने शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह को आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिये शुभकामनायें दीं
14-Feb-2025 08:01 PM 6411
चंडीगढ़, 14 फरवरी (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान और बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिये शुभकामनायें दीं। दोनों क्रिकेटरों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। विचार-विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों क्रिकेटरों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करके राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शुभमन ने वन डे विश्व कप में भारत के उपविजेता बनने में अहम भूमिका निभायी, जबकि अर्शदीप ने टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में उत्प्रेरक की भूमिका निभायी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^