दिल्ली में बाढ़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: ‘आप’
14-Jul-2023 05:20 PM 1330
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में बाढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर हथिनी कुंड से उत्तर प्रदेश और हरियाणा की ओर भी पानी छोड़ा जाता तो राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति नहीं बनती। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सोमनाथ भारती ने आज कहा कि हरियाणा स्थित हथिनी कुंड से ईस्ट यमुना कैनाल के जरिए उत्तर प्रदेश, वेस्ट यमुना कैनाल के जरिए हरियाणा और यमुना नदी के जरिए दिल्ली की ओर पानी छोड़ा जाता है। अगर हथिनी कुंड से उत्तर प्रदेश और हरियाणा की ओर भी पानी छोड़ा जाता तो दिल्ली में बाढ़ के हालत नहीं बनते लेकिन जानबूझ कर 10-12 जुलाई तक सिर्फ यमुना में पानी छोड़ा गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर यमुना में कम पानी छोड़ने का अनुरोध भी किया था, लेकिन उनके आग्रह को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आई बाढ़ का कारण दिल्लीवासियों के प्रति भाजपा की नफरत है, क्योंकि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को बार-बार चुन रहे हैं। उन्होंने कहा,“ देश में सामान्य परिस्थिति के दौरान राजनीतिक पार्टियों को अपनी-अपनी राजनीति करने के लिए खुली छूट है, लेकिन जब प्राकृतिक आपदा जैसा माहौल हो तो सभी पार्टियों को एक साथ काम करने की जरूरत होती है। उस दौरान बदले और नुक़सान पहुंचाने की भावना से काम करने से बहुत दुख होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^