दिल्ली सरकार पराली गलाने के लिए निःशुल्क करेगी बायो डी-कंपोजर का छिड़काव
12-Oct-2023 09:07 PM 5613
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (संवाददाता) दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राज्य सरकार इस साल यहाँ पाँच हजार एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल के खेतों में निःशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करवाएगी। श्री गोपाल राय ने गुरुवार को कहा कि बायो डी-कंपोजर का छिड़काव शुक्रवार को नरेला विधान सभा से शुरू किया जाएगा। इसको लेकर 13 टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी किसानों से फॉर्म भरवाया जा रहा है आगे जरूरत हुई तो और भी खेतों में इसका छिड़काव कराया जाएगा। पूसा संस्थान खुद से बायो डी-कम्पोजर घोल बनाकर दिल्ली सरकार को मुहैया करा रहा है। बासमती और गैर बासमती धान के सभी खेतों में सरकार द्वारा निःशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^