निर्माण स्थलों पर महिला श्रमिकों के लिए अलग से होगा शौचालय : राज कुमार आनंद
12-Oct-2023 09:07 PM 8543
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (संवाददाता) दिल्ली के श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि अब निर्माण स्थलों पर महिला एवं पुरुष श्रमिकों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जायेगी। श्री आनंद ने गुरुवार को दिल्ली भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (डीबीओसीसीबी) के अपर मुख्य सचिव, उपायुक्त एवं बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इसमें कई निर्णय लिये गये हैं। अभी तक सभी निर्माण स्थलों पर पुरुष और महिला श्रमिकों द्वारा एक ही शौचालय इस्तेमाल किया जाता था, जिसका संज्ञान लेते हुए श्री आनंद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द निर्माण स्थलों पर महिला एवं पुरुष श्रमिकों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^