दो बच्चों की डूबने से मौत, शव बरामद
17-Aug-2023 11:51 PM 8361
बटाला, 17 अगस्त (संवाददाता) पंजाब में बटाला के धीरोवाल गांव में ब्यास नदी के निकट सेम नाने में बुधवार को डूबे दो बच्चों के शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिये गये। पुलिस ने बताया कि नाले में डूबे बच्चे चचेरे भाई थे जिनके शव गोताखोरों ने आज सुबह बरामद किये। मृतकों की शिनाख्त जसकरण सिंह(14) और दिलप्रीत सिंह(13) के रूप में की गई है। दोनों क्रमश: दसवीं और नौवीं कक्षा के छात्र थे। मृतक बच्चों के परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों बच्चे गत बुधवार शाम को नाले में पानी का बहाव देखने के लिए गए थे। इस दौरान वे पानी में उतर गए लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण वे डूब गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से देर रात तक बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। वीरवार सुबह प्रशासन ने गोताखोरों की मदद ली और दोनों के शव बरामद कर लिये। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये बटाला अस्पताल भेजे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^