दो हजार के 2.72 लाख करोड़ मूल्य के नोट वापस आए : आरबीआई
03-Jul-2023 06:12 PM 4045
मुंबई 03 जुलाई (संवाददाता) रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दो हजार के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा के बाद से इस वर्ष के 30 जून तक 2.72 लाख करोड़ मूल्य के नोट वापस आ चुके हैं। आरबीआई को सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि 31 मार्च 2023 तक दो हजार के 3.62 लाख करोड़ रुपए मूल्य के नोट प्रचलन में थे, जो 19 मई तक घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपए रह गए। इस वर्ष 19 मई को 2000 रुपए के नोट वापस लिए जाने की घोषणा की गई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^