डुमरी उपचुनाव परिणाम हेमंत सरकार की हार और तुष्टिकरण की जीत है :बाबूलाल मरांडी
08-Sep-2023 06:13 PM 1372
रांची, 08 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डुमरी उपचुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। श्री मरांडी नेआज डुमरी के मतदाताओं का एन डी ए गठबंधन को बढ़ चढ़कर समर्थन देने केलिए आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि एन डी ए चुनाव हारा है लेकिन मैदान नहीं।उन्होंने कहा कि डुमरी उपचुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जनता हेमंत सरकार के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है।उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि यह हेमंत सरकार की पराजय और तुष्टिकरण की जीत है। श्री मरांडी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके परिश्रम और प्रयास के कारण ही एन डीए प्रत्याशी को 2019 के चुनाव से ज्यादा वोट प्राप्त हुए। वोट प्रतिशत भी बढ़ा है।कहा कि हेमंत सरकार की पूरी मशीनरी मतदाताओं को डराने धमकाने में जुटी रही। कार्यकर्ताओं का अपहरण किया गया। घरों में छापामारी की गई ।धनबल का भरपूर प्रयोग हुआ फिर भी जनता ने राज्य सरकार की नाकामियों पर कड़ा प्रहार किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा और एन डी ए कार्यकर्ता हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार,अपराध,लूट झूठ और विफलताओं को लगातार उजागर करेंगे। हम चैन से तब तक नही बैठेंगे जब तक हेमंत सरकार को राज्य से उखाड़ नही फेकेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^