शहर में सुबह-सुबह छाया कोहरा
25-Nov-2021 03:48 PM 6983
धनबाद। बादलों की आवाजाही कम होते ही ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। हिमालय की ठंडी हवा इस ओर आने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 पर रहा। गुरुवार सुबह धनबाद में कोहरा छाया गया। ठंड भी कुछ ज्यादा रही। अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर रहने की संभावना है। इसके बाद एक दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिनों में माैसम में तेजी से बदलाव होगा। दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। कई दिनों तक सुबह में छाया रहेगा कोहरा मौसम विभाग की मानें तो अगले कई दिनों तक सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने का अनुमान है। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होगा। धूप भी खिलेगी। शाम ढलने के बाद मौसम में ठंडक लौटेगी। 30 नवंबर तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। इसके बाद दक्षिण भारत में लो प्रेशर की वजह से चक्रवात जैसी परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। उस ओर जाने वाले बादलों से यहां के मौसम में भी बदलाव हो सकता है। बादलों की आवाजाही की वजह से ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। दक्षिण भारत में आने वाले चक्रवात या लो प्रेशर का दायरा बढ़ा रहा तो धनबाद में भी बारिश हो सकती है। हालांकि इसकी संभावना कम ही है। 10 दिसंबर के आसपास शुरू होगी कड़ाके की ठंड दिसंबर के पहले हफ्ते तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने के बाद 10 दिसंबर या उसके आसपास से कड़ाके की ठंड शुरू होने के आसार हैं। नवंबर के अंत या दिसंबर के शुरुआत के साथ ही आम तौर पर कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है। पर इस बार परिस्थिति थोड़ी अलग है। दक्षिण भारत में बारिश का असर इस बार इस क्षेत्र में ज्यादा है। बादलों की आवाजाही की वजह से हिमालय की ठंडी हवा आने के बाद भी गर्म बादलों के मिलने से ठंड का असर कम रह रहा है। बादलों के पूरी तरह हटने के बाद ही हिमालय से आने वाली हवाएं इस क्षेत्र में ठंड बढ़ा सकेंगी। fog..///..early-morning-shadow-fog-in-the-city-330340
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^