मानसिक तनाव में कि आत्महत्या
25-Nov-2021 11:30 AM 4136
पटना । रूपसपुर थाना क्षेत्र के हरिदासपुर में किराया पर रहने वाला बिजली मिस्त्री रौशन कांत शर्मा (33) ने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसके आधार पर पुलिस पारिवारिक घरेलू विवाद मान छानबीन में जुटी है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के बहनोई कुदन कुमार का बयान दर्ज किया है। बताया जाता है कि सुसाइड नोट में उसने मानसिक तनाव में रहने की बात कही है। कहा है कि लोग उसे बेवकूफ समझते हैं। उसने पत्‍नी को लिखा है कि तुम अब अपना ख्‍याल रखना। पत्‍नी गई थी बहन की शादी में, अकेले था रोशन बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चेतनटाला हटिया निवासी स्व रामाकांत शर्मा का पुत्र रौशनकांत शर्मा रूपसपुर के हरिदासपुर काली स्थान में किराये के मकान में पत्‍नी अनु कुमारी व दो बच्चों के साथ रहता था। बताया जाता है कि रौशन बिजली मिस्त्री व वायरिंग का काम करता था। 21 को पत्‍नी अनु अपनी बहन की शादी में अपने गांव बडिहया के खोटहा गांव गई थी। साथ में रौशन भी गया था। वहां से रौशन अकेले चला आया था। घर में वो अकेला था। चचेरी बहन की तिलक से लौटा था रात में मृतक के बहनोई कुंदन शास्त्रीनगर थाना में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। उन्‍होंने बताया कि मंगलवार को मनेर में अपनी चचेरी बहन के तिलक में उनके साथ रौशन गया था वहां से रात में लौटे। सब कुछ ठीक था। बुधवार को मृतक की बहन प्रीति ने फोन कर जानकारी दी कि भैया फोन नही उठा रहे है। जिसके बाद अपने रिश्तेदार को सूचना दी वे जब पहुंचे तो कमरा बंद था। खिड़की से देखा तो रौशन पंखे के कड़ी से गमछा के सहारे लटकता मिला। सूचना पर हम लोग पहुंचे व पुलिस को सूचना दी।पारिवारिक सूत्रो की माने तो चार साल पूर्व भी रौशन ने ऐसी कोशिश करते हुए गोली खा ली थी। वो जिद्दी व गुस्सैल स्वभाव का था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष मधुसुदन कुमार ने बताया कि घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। प्रथम दृष्टया घटना के पीछे घरेलू व पारिवारिक विवाद प्रतीत होता है। suicide..///..that-suicide-under-mental-stress-330294
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^