एबीवीपी 28 नवंबर से निकालेगी 'हिंदवी स्वराज यात्रा'
17-Nov-2023 10:15 PM 2070
नयी दिल्ली 17 नवंबर (संवाददाता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवाजी राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 28 नवंबर 'हिंदवी स्वराज यात्रा' निकालेगी। एबीवीपी ने शुक्रवार को आगामी सात से 10 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान अधिवेशन में भाग ले रहे विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 75 सदस्यीय स्वागत समिति की घोषणा की गयी। स्वागत समिति की अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्यमी निर्मल कुमार मिंडा को बनाया गया है, जबकि महामंत्री राजनेता आशीष सूद तथा मंत्री राजीव बब्बर बनाए गए हैं। इस समिति के सदस्य के तौर पर वकील, पत्रकार, शिक्षाविद्, उद्योगपति,राजनेता शामिल हैं। यह स्वागत समिति देशभर से एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^