एबीवीपी का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है राजधानी दिल्ली में
06-Dec-2023 07:41 PM 6630
नयी दिल्ली 06 दिसंबर (संवाददाता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार यानी 07 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी स्थिति दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) मैदान होने जा रहा है। इस संबंध में दुनिया में छात्रों के सबसे बड़े संगठन एबीवीपी की ओर से अधिवेशन स्थल पर आज संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि 28 नवंबर को महाराष्ट्र के रायगड किले से शुरू हुई एबीवीपी की 'हिंदवी स्वराज्य यात्रा' दो हजार किमी की दूरी तय करके गुरुवार की सुबह दिल्ली पहुंचेगी। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय मंत्री होशियार सिंह मीणा, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह, दिल्ली प्रांत इकाई के प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री तथा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की सचिव अपराजिता उपस्थित रहीं। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि गुरूवार को एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल पर स्थित दत्ताजी डिडोलकर प्रदर्शनी का उद्घाटन परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राध्यापक राजकुमार भाटिया तथा मूर्तिकार नरेश कुमावत द्वारा किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^