ईडी और सीबीआई भाजपा के चुनाव जीतने के हथियार: रमेश
22-Nov-2023 09:24 PM 4821
अलवर 22 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण करने एवं ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। श्री रमेश ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जहां भी चुनाव होते हैं वहां ये एजेंसियां कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई कर भाजपा का प्रचार करती हैं। जिसके तहत आज कांग्रेस की संपत्ति को अटैच किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रतिशोध की राजनीति करती है और चुनाव आते ही इसका दुरुपयोग शुरू कर दिया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^