आक्या के रोड शो में फिर उमड़ा जन सैलाब
22-Nov-2023 10:27 PM 2874
चित्तौड़गढ़ 22 नवम्बर (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी प्रत्याशी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने आज फिर शहर में रोड शो किया जिसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्री आक्या का इस चुनाव प्रचार में यह तीसरा रोड शो था जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और कई घंटों तक शहर के सभी प्रमुख मार्ग जाम हो गये। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना टिकट कटने के बाद निर्दलीय फार्म भरने वाले भाजपा विधायक श्री आक्या ने चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में किए इस रोड शो में हजारों की तादाद में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं तीन किलोमीटर तक पैदल चले।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^