ईडी व आईटी का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित कर रही भाजपा : सिंह
10-Jul-2024 08:12 PM 1607
शिमला, 10 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा उप चुनाव को लेकर हो रहे मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को भाजपा पर ईडी और इनकम टैक्स का दुरूपयोग कर उप चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। श्री नेगी ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा है कि भाजपा हिटलरशाही पर उतर आई है। इनके देहरा प्रत्याशी सीआईडी के जवानों को सरेआम गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के बाद से लगातार सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा, लेकिन जनता ने उसे नकारा है। अब तीन सीट पर उप चुनाव के बीच भाजपा ने ईडी और इनकम टैक्स की रेड की है ताकि चुनाव प्रभावित हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^