कांग्रेस सरकार ने रोका है मंडी का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टः कंगना
10-Jul-2024 08:09 PM 8373
मंडी, 10 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि मंडी शहर का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने रोक रखा है। जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी रूके हुए प्रोजेक्टों पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह बात कंगना ने मंडी में अपने कार्यालय का विधिवत शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा,“मंडी सदर से उन्हें जबरदस्त लीड मिली थी इसलिए यहां के लोगों की अपेक्षाएं भी ज्यादा हैं, जिन्हें पूरा करना मेरा दायित्व है। इसलिए यहां स्मार्ट सिटी के रुके हुए प्रोजेक्ट को भाजपा की सरकार बनने पर दोबारा शुरू किया जाएगा।” जब कंगना से यह पूछा गया कि कांग्रेस द्वारा स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को किस प्रकार से रोका गया है तो वह इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो इस बात का पता चल जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^