20-Oct-2023 07:02 PM
3977
नयी दिल्ली 20 अक्टूबर (संवाददाता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अगस्त में 16.99 लाख सदस्य जोड़े हैं।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले वर्ष अगस्त की तुलना में अगस्त 2023 में सदस्यों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है। इसी अवधि में 3,210 प्रतिष्ठानों ने अपने कर्मचारियों को ईपीएफओ काे सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करायी है।
लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि महीने के दौरान 2.44 लाख नई महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। इसके अलावा, महीने के दौरान महिला सदस्यों की हिस्सेदारी लगभग 3.43 लाख रही
सदस्य वृद्धि के मामले में शीर्ष पांच राज्य महाराष्ट्र , कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा और गुजरात हैं। इन राज्यों ने सामूहिक रूप से महीने के दौरान 9.96 लाख सदस्यों को नामांकित किया, जो जोड़े गए सदस्यों का लगभग 58.64 प्रतिशत है।...////...