मोइत्रा की याचिका पर 31 तक टली सुनवाई
20-Oct-2023 07:03 PM 8679
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (संवाददाता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को 31 अक्टूबर तक के लिए टाल दी। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने सांसद मोइत्रा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन के इस मामले से खुद को अलग करने के कारण सुनवाई टालने का फैसला किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^