एक फॉर्चूनर के बराबर कांग्रेस के पास बचेंगे विधायक-पंचारिया
19-Sep-2023 07:47 PM 1825
ओसियां (जोधपुर) 19 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने राज्य की कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट और नकारा सरकार करार देते हुए कहा है कि इससे परेशान जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और इस बार उसके पास एक फॉर्चूनर के बराबर विधायक बचेंगे। श्री पंचारिया जोधपुर के ओसियां में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा चार सितंबर को रामदेवरा से शुरू हुई जिसका लक्ष्य 2 हजार 561 किलोमीटर चलकर 51 विधानसभा से सीटों से गुजरना था, जिसमें से सिर्फ अब नौ विधानसभा क्षेत्र ही शेष बचे है। हमारे विजय रथ को जनता का अपार समर्थन मिला है। जिससे ये जाहिर होता है कि कांग्रेस की इस सरकार से जनता परेशान है और जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^