‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बहुदलीय संसदीय लोकतंत्र के लिए विनाशकारी:ओवैसी
03-Sep-2023 08:59 PM 2300
हैदराबाद, 03 सितंबर (संवाददाता) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पहल बहुदलीय संसदीय लोकतंत्र और संघवाद के सिद्धांतों के लिए विनाशकारी हो सकती है। श्री ओवैसी ने एक एक्स में, अधिसूचना का जिक्र करते हुए टिप्पणी की,“यह उस समिति को नियुक्त करने वाली अधिसूचना है जो ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को देखेगी। यह स्पष्ट है कि यह केवल एक औपचारिकता है, और सरकार पहले ही इस पर आगे बढ़ने का मन बना चुकी है। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव'’ बहुदलीय संसदीय लोकतंत्र और संघवाद पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की क्षमता रखता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^