आज से मुफ्त में करें पटना जू की सैर, पूरे हफ्ते होंगे कई कार्यक्रम
03-Oct-2021 11:56 AM 8119
पटना| बिहार में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के मौके पर 8 अक्टूबर तक संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में आने वाले लोगों से किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसकी घोषणा शनिवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने की। वे यहां गांधी जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह में लोगों को वन्य प्राणियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सप्ताह में कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इस कड़ी में बच्चों की दौड़ का भी आयोजन हुआ। मंत्री ने कहा कि सभी लोग जो वन्य जीवन को जानने के लिए जैविक उद्यान आएंगे उन्हें उद्यान में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह व्यवस्था आगामी 8 अक्टूबर तक रहेगी। इस मौके पर पटना जू में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह के साथ विभाग के कई अधिकारी, बड़ी संख्या में छोटे बच्चे और वन्य जीव के प्रति जानकारी प्राप्त करने आए लोग मौजूद थे। patna zoo visit free..///..from-today-visit-patna-zoo-for-free-there-will-be-many-programs-throughout-the-week-321163
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^