गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली ने जीत के साथ किया अभियान का आगाज़
12-Sep-2023 09:24 PM 7639
हांगकांग 12 सितंबर (संवाददाता) राष्ट्रमंडल खेल की कांस्य पदक विजेता और दुनिया की 17वें नंबर की गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की भारतीय जोड़ी ने हांगकांग ओपन बैडमिंटन 2023 में पहले दिन मंगलवार को जीत के साथ अपने अभियान का आग़ाज़ किया। कॉव्लून में स्थित हांगकांग कोलेज़ियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में भारतीय महिला जोड़ी ने डेबोरा जिले और चेरिल सेनेन की नीदरलैंड की जोड़ी के ख़िलाफ़ 54 मिनट में 21-15, 16-21, 21-16 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी मैच की शुरुआत में 4-7 से पिछड़ रहे थे मगर जल्दी ही उन्होने वापसी करते हुए स्कोर को 8-8 से बराबर कर लिया। उन्होंने 17-11 के स्कोर के साथ छह अंकों की बढ़त बनाई और पहला गेम जीतकर मैच में 1-0 की बढ़त ले ली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^