हांगकांग ओपन से लक्ष्य ने लिया नाम वापस
13-Sep-2023 08:15 PM 3377
हांगकांग 13 सितंबर (संवाददाता) राष्ट्रमंडल खेल के चैंपियन और इस साल कनाडा ओपन का ख़िताब जीतने वाले भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने बुधवार को अपने मैच से ठीक पहले बीडब्लूएफ सुपर 500 सीरीज की प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया। एशियाई खेल 2023 की तैयारियों के मद्देनज़र एचएस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु के द्वारा प्रतियोगिता से अपना नाम वापस लेने के बाद लक्ष्य सेन भारत की ओर से ख़िताब के प्रबल दावेदार थे। प्रतियोगिता में 8वीं वरीयता प्राप्त भारत के लक्ष्य सेन, शीर्ष रैंकिंग वाले भारतीय पुरुष खिलाड़ी एचएस प्रणॉय की ग़ैर-मौजूदगी में हांगकांग ओपन 2023 में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे। वर्तमान बैडमिंटन रैंकिंग में एचएस प्रणॉय सातवें स्थान पर हैं जबकि लक्ष्य सेन दुनिया में 13वें नंबर के शटलर हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^