गहलोत 26 मई को बारां में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में लेंगे भाग
25-May-2023 02:37 PM 1459
कोटा,25 मई (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 26 मई को बारां में आयोजित होने वाले निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया और ट्रस्ट की और से आयोजित इस सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में सैंकड़ों की संख्या में विभिन्न जाति-समुदाय के जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस मौके पर बारात नगर में बड़े पैमाने पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में विभिन्न जाति-समुदाय के लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इस अवसर पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^