गहलोत के स्वागत के लिए उनके क्षेत्र में उमड़े लोग
23-Oct-2023 11:10 PM 6088
जोधपुर 23 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से जोधपुर के सरदारपुरा शहर से पार्टी उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र में जाने पर उनके स्वागत के लिए लोग उमड़ पड़े। इससे काफी खुश नजर आ रहे श्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा "हर दिल की आवाज़, अबकी नया रिवाज़।" उन्होंने कहा कि काम किया है दिल से इसीलिए निज विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा के वार्ड संख्या 73 के हर दिल से बस यही आवाज़ सुनाई दी कि "कांग्रेस फिर से ।" आपकी इस आवाज़ की बुलंदी प्रगति को 10 गुना गति देगी। न कोई शब्द न ही वाक्य, ऐसा सद्भाव बस सौभाग्य। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में मिल रहा लोगों का यह अपनापन, प्यार और सद्भाव ही मेरे जीवन का ईंधन है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 71 में मिला यह स्नेह अवर्णनीय है। उन्होंने कहा "आपका प्यार सदा बरकरार तेज़ होगी तरक्की की रफ्तार सरदारपुरा को दिल से आभार हाँ, बस ऐसा ही जोश, उत्साह राजस्थान चलेगा नं एक की राह। यह हमारे निर्वाचन क्षेत्र सरदारपुरा के स्नेह की ही ऊर्जा है सुबह से शाम तक चलते-चलते उत्साह और ऊर्जा बढ़ती ही जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वार्ड संख्या 72 में स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन किए। नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्ट सिद्धि व निधि के दाता बजरंगबली से प्रदेश के लिए स्वस्ति कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^