गहलोत की मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई
21-Jul-2022 10:57 PM 5726
जयपुर 21 जुलाई (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के देश के पन्द्रहवें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री गहलोत ने श्रीमती मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि आशा है श्रीमती मुर्मू भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संवैधानिक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने भी श्रीमती मुर्मू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उड़ीसा के एक छोटे से गांव की आदिवासी महिला जिनकी यात्रा एक कच्चे घर से प्रारंभ होकर आज राष्ट्रपति भवन तक पहुंची है, यही भारत के लोकतंत्र की खूबी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस परिणाम से न केवल शिक्षा जगत और नारी शक्ति का मान बढ़ेगा, बल्कि देश के आदिवासी भाइयों और बहनों का भी मनोबल ऊँचा होगा। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^