गहलोत की रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं
10-Aug-2022 08:29 PM 2573
जयपुर, 10 अगस्त (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार भाई-बहन के एक-दूसरे के प्रति स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। श्री गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्ववान किया कि हम सब मिलकर महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रगति के लिए एक आदर्श समाज का निर्माण करेें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है एवं उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^