मिश्र की रक्षाबंधन पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
10-Aug-2022 03:25 PM 2574
जयपुर, 10 अगस्त (AGENCY) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रक्षाबंधन के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्यार, स्नेह, कर्तव्य और दायित्वबोध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें नई पीढ़ी को पारिवारिक मूल्यों और सनातन संस्कारों की शिक्षा प्रदान करनी चाहिए ताकि ऐसे पवित्र रिश्तों की मिठास जीवनभर बनी रहे। राज्यपाल ने संस्कृत दिवस की भी देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की प्राचीनतम भाषाओं में शुमार संस्कृत भाषा ही भारतीय संस्कृति का मूल है। उन्होंने कहा है कि युवाओं में संस्कृत भाषा के प्रति रुझान बढ़ाने के अधिकाधिक प्रयास किए जाने चाहिए। श्री मिश्र के संस्कृत दिवस पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश का प्रसारण गुरूवार को दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से होगा। दूरदर्शन से सायं 6.55 पर और आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से सायं सात बजे यह संदेश प्रसारित होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^