गहलोत ने दी राजस्थान राज्य स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी
21-Jun-2023 11:28 PM 2740
जयपुर, 21 जून (संवाददाता) राजस्थान सरकार द्वारा स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोर्ड गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसका मुख्यालय जयपुर में होगा। बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा पांच गैर सरकारी सदस्य होंगे। इनका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। साथ ही, उद्योग विभाग, स्कूल शिक्षा (प्राथमिक/माध्यमिक) एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख शासन सचिव/शासन सचिव अथवा उनके प्रतिनिधि बोर्ड में सरकारी सदस्य के रूप में होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^