शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार-गहलोत
22-Jun-2023 10:55 PM 4074
जयपुर, 22 जून (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुरूवार को विभिन्न जिलों से आए माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य एवं मौर्य समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। एक शिक्षित और स्वस्थ समाज ही देश को उन्नति की राह पर आगे ले जा सकता है। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कई जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक शिक्षा और स्वास्थ्य के लाभ से वंचित ना रहे, यह राज्य सरकार का ध्येय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^