गहलोत ने दी विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं
08-Aug-2023 07:17 PM 4774
जयपुर, 08 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं और रीति-रिवाज हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं। हमारे आदिवासी भाईयों और बहनों ने समय-समय पर मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिए हैं। आजादी के आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह दिन हमें आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत, विविध संस्कृतियों और उनके अमूल्य योगदान को सहेजने का अवसर प्रदान करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^