सरकार की संवेदनशीलता और पुलिस की कार्रवाई से एससी-एसटी वर्ग को सुनिश्चित हो रहा है न्याय: गहलोत
08-Aug-2023 07:31 PM 1669
जयपुर, 08 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहा है कि राज्य सरकार की संवेदनशीलता और पुलिस की कार्रवाई से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) वर्ग को न्याय सुनिश्चित हो रहा है। श्री गहलोत मंगलवार को उनकी अध्यक्षता में अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी अत्याचार के मामलों में पुलिस द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ बिना किसी दबाव एवं भयमुक्त होकर त्वरित अनुसंधान कर उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस पर आम जनता की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पुलिस द्वारा तुरंत एक्शन कर अपराधियों की गिरफ्तारियां की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^