13-Sep-2023 07:31 PM
8347
कोटा, 13 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को यहां झालावाड़ रोड स्थित सिटी ऑक्सीजोन पार्क का लोकार्पण किया।
श्री गहलोत सुबह करीब पौने ग्यारह बजे बजे हैलीकॉप्टर से कोटा हवाई अड्डा पहुंचने पर सीधे सिटी ऑक्सीजोन पार्क में गए और इसका लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने की जबकि लोकार्पण के मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी , शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला, राजस्व मंत्री राम लाल जाट, खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित गहलोत सरकार के कई मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विभिन्न निगमों, बॉर्ड़ो के अध्यक्ष, विधायक एवं कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।...////...