मूल ओबीसी की एकजुटता और ताकत को कोई सियासी दल नहीं कर सकता नजर अंदाज: गंगवा
13-Sep-2023 07:16 PM 8975
श्रीगंगानगर, 13 सितंबर (संवाददाता)। हरियाणा विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रणवीरसिंह गंगवा ने कहा है कि पहले की अपेक्षा मूल ओबीसी वर्ग के लोगों में जागरूकता, एकजुटता तथा ताकत में काफी वृद्धि हुई है। राजनीतिक रूप से अब मूल ओबीसी को कोई भी राजनीतिक दल अनदेखी नहीं कर सकता। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गंगवा आज यहां जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति द्वारा चहल चौक के समीप समिति की धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री गंगवा ने कहा कि भाजपा मूल ओबीसी वर्ग में शामिल लोगों सहित सभी वंचित वर्ग के लोगों को यथोचित प्रतिनिधित्व प्रदान कर रही है। हरियाणा में हाल ही भाजपा सरकार वंचित वर्ग के लोगों को ग्राम पंचायत, जिला परिषद और पंचायत समितियां के चुनाव में आरक्षण संबंधी बिल विधानसभा में पारित किया है। इस वर्ग के काफी लोग चुनाव में सफल हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^